{"_id":"68e3876789b93f16f9028b42","slug":"son-committed-suicide-by-hangs-after-his-father-dances-with-transgender-people-in-mirzapur-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सो रहे बेटे को जगाने पहुंची मां, फंदे से लटकते देख निकली चीख; इस वजह से युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सो रहे बेटे को जगाने पहुंची मां, फंदे से लटकते देख निकली चीख; इस वजह से युवक ने दी जान
Mon, 06 Oct 2025 02:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:40 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह अपने पिता के घर छोड़कर जाने और किन्नरों के साथ रहकर नाचने को लेकर आहत था।
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी आशीष (22) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने पिता के घर छोड़कर किन्नरों के साथ रहकर नाचते से आहत होकर ये कदम उठाया। सोमवार की सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका शव देखकर मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी आशीष उर्फ गोपाल का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की मां श्यामदेई ने बताया कि आशीष के पिता कैलाश 10 वर्ष से घर छोड़कर कन्नरों के साथ रहकर रहता है और उनके साथ नाचता है। पिता की इस करतूत से आशीष काफी आहत था।
विज्ञापन
रविवार की रात परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर में सोए गए। सोमवार की सुबह जब आशीष देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे जगाने के लिए मां कमरे में गई। जहां रस्सी के सहारे पुत्र का शव फंदे से लटकते देख चीखने- चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर घर के अन्य लोग व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिंक टीम के पहुंचने के बाद युवक के शव को उतारा गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अविवाहित था। दो बहनें हैं। राजगढ़ थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा ने बताया कि भवानीपुर गांव में फंदे पर लटककर युवक ने जान दे दी।