फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Solution Day: Not a single complaint is resolved in five police stations

समाधान दिवस : पांच थानों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Solution Day: Not a single complaint is resolved in five police stations
मिर्जापुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 265 शिकायतें आईं। इनमें में मौके पर सिर्फ 40 का ही निस्तारण हो पाया। यही नहीं, पांच थानों में एक भी शिकायत का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर शहर कोतवाली में आए तीन में से एक, कटरा में 11 में से पांच, देहात कोतवाली में 39 में से चार, चील्ह में 24 में से दो, कछवां में 15 में से सात, पड़री में 15 में से दो, लालगंज में से सात में चार, हलिया में 11 में से एक, संतनगर में सात में से दो, चुनार में 13 में से तीन, अदलहाट में 16 में से चार, जमालपुर में 16 में से एक, राजगढ़ में आठ में चार मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विंध्याचल थाने में 10, जिगना में 57, ड्रमंडगंज में 11, मड़िहान में चार और अहरौरा में आए आठ प्रार्थना पत्रों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। उधर, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने कटरा कोतवाली में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समय से निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जिगना थान में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जमालपुर में एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा की देखरेख में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। हलिया थाने में एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतनगर थाने में समाधान दिवस पर ज्यादातर मामले राजस्व व जमीन संबंधी विवाद के आए। थाना प्रभारी अरविंद सरोज ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। कमलापुर, ओबराडीह, बनकी व तोलंगी समेत कई क्षेत्रों के लेखपाल अनुपस्थित रहे। कछवां थाने में थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। लालगंज थाने में नायब तहसीलदार मधु जैन ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया भी मौजूद रहीं। राजगढ़ थाने में मड़िहान तहसीलदार फूलचंद यादव, थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। चुनार कोतवाली में तहसीलदार नुपूर सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। अहरौरा में एसडीएम चुनार न्यायिक विजय नारायण सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed