फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Soil and Ganga water sent from Vindhyachal for construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए विंध्याचल से भेजा गया रज ( मिट्टी) एवं गंगाजल

Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Soil and Ganga water sent from Vindhyachal for construction of Ram temple
विंध्याचल। वृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए मां विंध्यवासिनी के पावन धाम से रज ( मिट्टी) एवं गंगाजल भेजा गया। साथ ही जनपद के अन्य पवित्र स्थानों में काली खोह, अष्टभुजा, विजयपुर शीतला मंदिर, बड़ी माता, छोटी माता, देवनाथ, दक्ष प्रजापति की यज्ञ स्थली, गणेश मंदिर, रामपुर एवं विभिन्न स्थानों पर मिट्टी पूजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने किया। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के धर्म प्रचार अध्यक्ष विजय बहादुर पांडेय ने कहा कि जिस समय का इंतजार था वह शुभ दिन पांच अगस्त को आ रहा है। उसी दिन हम सब लोग अपने घरों में दीप जलाकर एवं ध्वज लगाकर हरि कीर्तन करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश तिवारी प्रांत रक्षा प्रमुख, देवी प्रसाद, कुलदीप कुमार, हरिशंकर, राज माहेश्वरी, राकेश शुक्ला, अखिलेश चंद्र, विजय सिंह, शैलेश, अरविंद, आलोक पांडेय, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed