फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Snatching from a bike rider 100 meters away from the police station

Mirzapur News: थाने से 100 मीटर दूर बाइक सवार से छिनैती

Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Snatching from a bike rider 100 meters away from the police station
पटेहरा। संतनगर थाने से महज 100 मीटर दूर बृहस्पतिवार की शाम को चार बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की बाइक रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और 10 हजार नकद छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

सिरसी गांव की महिला मीला ने बताया कि शाम चार बजे भतीजे गोलू के साथ वह बाइक से नातिन का इलाज कराने दीपनगर जा रही थी। सहरसा मोड़ पर चार बाइक सवार गोलू की बाइक रोककर बदमाश मोबाइल फोन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। घटना के बाद भतीजा इतना घबरा गया कि दीपनगर में उसे छोड़कर घर चला गया। महिला ने घर से परिजनों को बुलाया और दवा कराकर लौटी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed