फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Smoke out from AC coach of Patna Kurla Express train at Vindhyachal Railway Station

UP: विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पटना कुर्ला एक्सप्रेस के एसी कोच से अचानक निकला धुंआ, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

Thu, 01 Feb 2024 10:40 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही एसी कोच से धुआं निकलने पर फायर अलार्म बजने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद धुंआ निकलने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना हुई। 

विज्ञापन
Smoke out from AC coach of Patna Kurla Express train at Vindhyachal Railway Station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन रुकते ही एसी कोच से फायर अलार्म की घंटी बजी। कोच में मौजूद कर्मचारियों ने वाकी-टाकी से स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी को आगे रवाना नहीं किया गया। मरम्मत कार्य करने के एक घंटे बाद ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
विंध्याचल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटना से आ रही पटना कुर्ला एक्सप्रेस (13201) सुबह छह बजकर 10 मिनट पर खड़ी हुई तो अचानक एसी कोच से फायर अलार्म बजने लगा। कोच से धुआं निकलने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। तत्काल रेलकर्मी पहुंचे। मरम्मत कार्य कर सुबह सातबजकर 20 मिनट पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। 
विज्ञापन


विंध्याचल रेलवे स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी ने बताया कि पटना कुर्ला एक्सप्रेस एसी कोच में धुंआ निकलने के कारण एक घंटे गाड़ी खड़ी रही। मरम्मत कर आगे ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed