फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Smoke came out from the general coach of Howrah-Mumbai Mail, train remained stationary for 20 minutes

Mirzapur News: हावड़ा-मुंबई मेल की जनरल बोगी से निकला धुआं, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Smoke came out from the general coach of Howrah-Mumbai Mail, train remained stationary for 20 minutes
चुनार। जंक्शन पर मंगलवार की सुबह गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-मुबंई मेल की जनरल बोगी से धुआं निकलता देख यात्री घबरा गए। गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक और चालक को दी। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर रोका गया। लगभग 20 मिनट बाद धुआं खत्म होने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से साढ़े बारह बजे चुनार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची। दो मिनट बाद जैसे ही ट्रेन आगे के लिए रवाना होने लगी तो पीछे लगे जनरल कोच में गार्ड ने धुआं निकलते देखा। ट्रेन से धुआं निकलने की जानकारी होते ही यात्री शोर मचाना शुरू कर दिए। रेलवे प्रशासन ने जनरल कोच वाले यात्रियों को अगल-बगल के कोच में बिठाया। ट्रेन दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर जंक्शन से आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा ने बताया कि छिवकी स्टेशन पर ट्रेन की जांच होगी। उसके बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed