फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Skeleton of a young man found in the sand on the banks of the Ganges, fear of murder

गंगा किनारे रेत में मिला युवक का कंकाल, हत्या की आशंका

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of a young man found in the sand on the banks of the Ganges, fear of murder
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव के सामने गंगा नदी के किनारे रेत पर आठ दिन पूर्व से लापता युवक का शव बरामद हुआ। शव कंकाल के रूप में था। उसके पास मिले मोबइल, कपड़ा आदि से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर निवासी लक्ष्मण उर्फ बल्ली यादव (27) पुत्र सोहन शनिवार 19 फरवरी को सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन किया। नाते रिश्तेदार के यहां पता किया गया, पर उसका कही पता नहीं चला। रविवार की सुबह बेदौली गांव के लोगों ने रेता में शव का कंकाल मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ा और कंकाल के पास मिले मोबाइल व घर की चाभी से उसकी पहचान किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का जीविका चलाता था। मृतक को दो पुत्र है। मृतक की पत्नी तीन माह से अपनी दवा कराने के लिए मायके गई थी। पति के मौत की सूचना पाकर पहुंची पत्नी व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। भाई रामलखन ने तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी की सुबह राजकीय इंटर कालेज चुनार के पास काम करने गए थे। काम से छूटने के बाद निषाद राज पार्क गए थे। वहां से मैं घर चला आया, उसका भाई वहीं रुक गया। तलाश किया पर उसका पता नहीं चला। हत्या की आशंका जाते हुए कार्रवाई की मांग किया। चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed