{"_id":"58066f9b4f1c1b434b702f8a","slug":"sjti-not-comport-sake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजना खातिर रहीं सजती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजना खातिर रहीं सजती
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सजना खातिर रहीं सजती
मंगलवार को सजना के मंगल की कामना में विवाहिता सजती, संवरती रहीं। चंद्रमा के पूजन की तैयारियों में जुटी रहीं। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने पूजन सामग्रियों सहित करवा, चलनी, कथा की पुस्तक, माला-फूल सहित अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ के चलते नगर के बाजार, प्रमुख मार्गों व चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क की पटरियों पर सजी दूकानों की रौनक देखते ही बन रही थी।
करवा चौथ पर्व को देखते हुए मंगलवार को नगर क्षेत्र में स्थित प्रमुख बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल का माहौल देखने को मिला। देर शाम तक दूकानें गुलजार रहीं।
विज्ञापन
त्योहार के मंद्देनजर सड़क पटरियों पर अस्थाई दूकानें खुल गई हैं। उन पर पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। देर रात तक इन दूकानों पर सुहागिनों की भीड़ लगी रही। दूकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ को देखकर दूकानदार भी गदगद दिखाई दिए।
महिलाओं के प्रमुख व्रतों में शुमार करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। नगर क्षेत्र के वासलीगंज, घंटाघर, संकटमोचन मार्ग, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, पक्काघाट, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, लालडिग्गी, तेलियागंज, रमईपट्टी, तहसील चौराहा, संगमोहाल, इमामबाड़ा सहित कई अन्य बाजारों में करवा चौथ व्रत संबंधित सामानों को खरीदने महिलाओं का रेला लगा रहा। नगर के बाजारों में स्थित दूकानों पर करवा 15-20 रुपया जोड़ा, चलनी 20 से 50 रुपये पीस, व्रत की पुस्तक 15 रुपये पीस एवं माला व गजरा पांच रुपये से 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक रहे थे।
बाजारों में सजी चूड़ी-कंगन की दूकानों सहित साड़ियों व महिला प्रसाधन की दूकानों पर महिलाएं डटी रहीं। पर्व के मद्देनजर सोने-चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी करने के लिए दूकानों पर देर शाम तक महिलाएं जुटी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ प्रसाधन सामग्री की दूकानों पर देखने को मिली। चूड़ियों की भी कई दूकानें पटरियों पर खुल गई हैं। उन पर महिलाएं रंग बिरंगी चूड़ियां छांटती रहीं।
घरों मंे दिन भर मेंहदी रचाई जाती रही। करवाचौथ के पूजन का उत्साह इस बार कुछ ज्यादा ही दिख रहा है।
नगर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ के चलते बाजारों में जगह-जगह जाम लगा