फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sixty five crore funds released to the farmers of the district

जिले के किसानों को जारी हुई 65 करोड़ धनराशि

Tue, 31 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sixty five crore funds released to the farmers of the district
आजादी के अमृत महोत्सव एवं केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को नगर के लोहिया तालाब स्थित एक विद्यालय में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 326637 किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 वीं किश्त 65 करोड़ 32 लाख 74000 रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री ने आनलाइन उनके खाते में स्थानांतरित की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसका सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके पूर्व लखनऊ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियो से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा राम सकल, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंघल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोल्डर का हुआ वितरण
मिर्जापुर। इस कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय द्वारा सूचना निदेशालय से प्राप्त मिशन शाक्ति व नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, सशक्त नारी सशक्त प्रदेश नाम का फोल्डर आए महिला व पुरुष लाभार्थियों में वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 योजनाओं के 300 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे
मिर्जापुर। इस कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की 15 से अधिक योजनाओं के चयनित 300 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे। उनको योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर आरंभ किया। सभागार में स्टेज पर एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed