फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six people died and five were injured due to speeding and negligence

Mirzapur News: तेज रफ्तार और लापरवाही से छह लोगों की जान गई, पांच घायल

Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six people died and five were injured due to speeding and negligence
मिर्जापुर। तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात और रविवार की सुबह हुए सड़क हादसों में महिला और पंप ऑपरेटर समेत छह लोगों की जान चली गई। वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी शिव देवी (50) रविवार को सुबह शौच के लिए सिवान जा रही थी। गैपुरा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज : शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंसाई तालाब निवासी खुर्शीद आलम (55) सिंचाई विभाग में संविदा पर पंप आपरेटर थे। वह शनिवार की रात विभाग के लिपिक रामाश्रे (54) के साथ बाइक से लालगंज शादी में शामिल होने गए थे। रात में लौटते समय बरकछ गांव के पास वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने खुर्शीद आलम को मृत घोषित कर दिया। घायल रामाश्रे को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के धराव नारा निवासी अखिलेश पांडेय (44) अपने गांव के राजेश कुमार सिंह (45) के साथ शनिवार को रिश्तेदारी में आए थे।
रात में घर लौटते समय खजुरी गांव के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने राजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई है।
मध्य प्रदेश के रीवां जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के ढेरा निवासी आशीष पांडेय (25) अपने साथी हर्षित तिवारी (21) निवासी कसियार नई गढ़ी थाना मऊगंज और शिवम मिश्रा (22) निवासी हरदी नई गढ़ी थाना मऊगंज के साथ बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे।
वाराणसी-हनुमना हाईवे के करनपुर पहाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने आशीष पांडेय को मृत घोषित कर दिया।

इलाज के दौरान हर्षित तिवारी की भी मौत हो गई। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि करनपुर के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed