फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six candidates each filed nomination for President and Secretary.

Mirzapur News: अध्यक्ष और सचिव के लिए छह-छह प्रत्याशियाें ने किया नामांकन

Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six candidates each filed nomination for President and Secretary.
मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष, सचिव समेत 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को 12 ने नामांकन किया था। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ है कि अध्यक्ष और सचिव पद के लिए छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चलेगा कि कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन


चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह की देख-रेख में शुरू हुआ। नामांकन को लेकर सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। कचहरी परिसर से लेकर बाहर सड़क तक चुनावी माहौल नजर आ रहा था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने ढोल-ताशे के साथ जुलूस निकालकर नामांकन करने पहुंचे। शनिवार को अध्यक्ष पद पर आशुतोष अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह गौतम, सुबोध कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव, सचिव पद पर संजय कुमार चौधरी, उप सचिव प्रशासन गौरव पांडेय, उप सचिव पुस्तकालय मनीष कुमार सिंह, उप सचिव प्रकाशन त्रिपुरारी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी के लिए शिवदत्त, संतोष कुमार सिंह, सतीष चंद्र पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, रविकांत दीक्षित, कमर फारुक, विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार दुबे, विश्वनाथ प्रताप दुबे, इरफान अहमद, अदुब्ल आदिल अंसारी आदि ने नामांकन किया। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार पांडेय, सुशील कुमार दुबे, संजय कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रुद्र प्रकाश गिरी व राजेश कुमार उपाध्याय, सचिव पद पर कैलाश यादव, जंग बहादुर सिंह, गणेश दत्त तिवारी, सुमन देवी, अवधेश कुमार द्विवेदी, उप सचिव प्रशासन पर रुप नरायण अग्रहरि व सदस्य कार्य कारिणी के लिए अजय कुमार उपाध्याय ने नामांकन किया था। चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रहरि ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed