फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   siver problem in mirzapur

नाली का अभाव, घरों का गंदा पानी बह रहा सड़क पर

Mon, 06 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
siver problem in mirzapur
लालगंज। तहसील मुख्यालय की दो महत्वपूर्ण सड़कों पर स्थित बस्तियों में नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। राहगीरों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। बस्तीवासी एक अदद नाली को लेकर परेशान हैं। लालगंज बाजार से महत्वपूर्ण सड़कें गुजरती हैं। यह बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसी आबादी की गंदे पानी की निकासी के लिए कोई नाली सार्वजनिक रूप से नहीं बनाई गई है। बस्ती के लोग परेशान होकर सड़कों पर पानी बहा रहे हैं। उनकी इस समस्या से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामला लालगंज दुबार रोड़ और लालगंज कोरांव रोड़ की बस्तियों का है। दोनों बस्तियों में कोई सार्वजनिक नाली नहीं बनाई गई है। नाली के अभाव में बस्ती के लोग मजबूरन सड़क पर पानी बहा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गंदा पानी बहने से संक्रामक बीमारी बढ़ने का अंदेशा है। महत्वपूर्ण यह है कि तहसील मुख्यालय की रोड लालगंज दुबार रोड तहसील से सटकर बस्ती के लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं। इस पर विकास खंड और तहसील मुख्यालय दोनों स्थित हैं। इसी बस्ती से सटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में गंदा पानी नियमित बह रहा है। जल निकासी के अभाव में किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वहीं लालगंज कोरांव रोड़ स्थित पाल बस्ती को पानी निकासी को नाली की दरकार है। वहां के लोग भी घरों के पानी निकालने के लिए सार्वजनिक नाली बनाए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन अभी तक बस्ती के लोगों को निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं पानी बहने की जानकारी जब एसडीएम को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान से पूछताछ की। इस पर ग्राम प्रधान अंजली केसरवानी ने पानी को अंडरग्राउंड नाली से जोड़वा दिया जिससे पूरा पानी निकल गया। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक नाली बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed