फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIT will investigate toll plaza scam

Mirzapur News: टोल प्लाजा घोटाले की जांच करेगी एसआईटी

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate toll plaza scam
मिर्जापुर। साफ्टवेयर के जरिये लालगंज के अतरैला समेत देश के 42 टोल प्लाजा से 120 करोड़ रुपये के घोटाला की जांच अब एसआईटी करेगी। इसके लिए सीओ लालगंज के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। यह टीम गिरफ्तार आरोपियों के बैंक एकाउंट समेत इसमें कंपनी के अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच करेगी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा में टैक्स वसूली में अनियमितता की शिकायत पर एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह ने 21 जनवरी को लालगंज पुलिस के साथ क्षेत्र के अतरैला स्थित शिवगुलाम टोल प्लाजा पर छापा मारा था। टीम ने टोल प्लाजा के मैनेजर राजीव कुमार मिश्रा, निवासी रानीपुर मेजा प्रयागराज, मनीष मिश्रा निवासी हरदिहा लालगंज को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी आलोक सिंह, निवासी जौनपुर को वाराणसी से पकड़ा था। मामले में चौथे आरोपी आईटी इंजीनियर सावन लाल कुम्हावत को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में देश के 200 टोल प्लाजा पर साफ्टवेयर के जरिये वसूली में 120 करोड़ रुपये के गोलमाल का पता चला था। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली समेत अन्य जिलों के टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया है। अतरैला टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी बदल दी गई है।
विज्ञापन

अब मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह ने बताया कि सीओ लालगंज के साथ थानाध्यक्ष लालगंज, जिगना थानाध्यक्ष, सर्विलांस प्रभारी, साइबर थाना प्रभारी समेत सात लोगों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed