{"_id":"6163378d8ebc3edfc65e02d5","slug":"sit-raided-in-search-of-murderer-accused-mirzapur-news-vns6164742139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी दरोगा की तलाश में एसआईटी ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी दरोगा की तलाश में एसआईटी ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या करने वाले आरोपी इनामी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी में जुटी एसआईटी की टीम ने रविवार को देहात कोतवाली के मिश्रपचेर गांव में दबिश दी। एसआईटी की टीम आरोपी दरोगा राहुल दुबे की तलाश में उसके गांव आई थी। एसआईटी के साथ वाराणसी की एसटीएफ टीम भी थी।
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में हुई मौत के मामले में निलंबित व फरार चल रहे सभी पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मियों पर इनाम राशि बढ़ाकर 25 हजार से एक लाख कर दी गई है। फरार पुलिसकर्मियों में निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, एसआई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही जनपद बलिया, उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा जनपद जौनपुर, उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवालबी देहात जनपद मिर्जापुर, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर जनपद गाजीपुर, आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हैं। इसमें एसआई राहुल दुबे देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपचेर गांव का निवासी है। उसकी तलाश में एसआईटी कानपुर के निरीक्षक, दो दरोगा और आरक्षी की टीम गांव में आरोपी दबिश देने पहुंची थी। उसके परिजनों से पूछताछ की। टीम जिले में डेरा जमाए हुए है।