फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sister dies due to wall collapse, brother injured

Mirzapur News: दीवार गिरने से बहन की मौत, भाई घायल

Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sister dies due to wall collapse, brother injured
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर पोखरी मोहल्ले में सोमवार की शाम छत पर खेलते समय दीवार गिर जाने से भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए। दोनों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां बहन की मौत हो गई। घायल भाई का इलाज चल रहा है। मौत पर परिजन बिलखते रहे। क्षेत्र निवासी संतोष बिंद बढ़ई का कार्य करता है। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों बच्चे कजरहवा पोखरा स्थित एक विद्यालय में पढ़ते हैं। बड़ा पुत्र दिनेश्वर उर्फ मोनू (10) है। उसके बाद पुत्री श्रद्धा बिंद (8) और सुमित (6) है। श्रद्धा कक्षा दो की छात्रा थी। श्रद्धा अपने छोटे भाई सुमित के साथ छत पर खेल रही थी। छत पर एक पुरानी दीवार है। खेलते समय दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में दोनों भाई-बहन आ गए। दीवार गिरने की आवाज और बच्चों की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। परिजनों के कहने पर पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, बालिका की मौत से क्षेत्र में मातम रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed