फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIR: The names of 3.5 lakh people who did not submit the form will not be included in the new list

एसआईआर : फॉर्म जमा नहीं करने वाले 3.50 लाख लोगाें के नाम नई सूची में नहीं शामिल होंगे

Thu, 11 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SIR: The names of 3.5 lakh people who did not submit the form will not be included in the new list
लालगंज तहसील के खैरा बूथ पर एसआईआर कार्य में जुटे अ​धिकारी व बीएलओ, स्रोत संवाद - फोटो : 1
मिर्जापुर। जिले में 3.50 लाख से अधिक मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म अभी तक नहीं जमा हुआ है। यदि 11 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म जमा नहीं होता है तो 16 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में उनका नाम नहीं शामिल होगा।
विज्ञापन

जिले में एसआइआर के दौरान 52885 मतदाता मृतक मिले हैं। इसी प्रकार 159037 मतदाताओं को शिफ्ट किया गया है। 31178 मतदाताओं का नाम दूसरी जगह दर्ज मिला है। 111033 मतदाता चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं। उनका पता ही नहीं चल रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 2143 बूथों पर 1910500 मतदाता हैं। इसमें से अबतक 1552474 अर्थात 81.27 प्रतिशत मतदाताओं का एसआइआर फॉर्म डिजिटाइज्ड कराया जा चुका है। वहीं, लगभग 356570 मतदाताओं का फॉर्म ही जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2003 का विवरण नहीं मिलने पर भेजा जाएगा नोटिस : एसआईआर में जिन मतदाताओं का साल 2003 की सूची का विवरण नहीं मिल रहा है। उनका और न ही उनके माता-पिता, दादा या दादी किसी का विवरण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करते हुए उनको नोटिस भेजा जाएगा। उनसे अभिलेख मांगा जाएगा जिसके आधार पर पुष्टि की जा सके।
नोटिस उन्हीं को भेजी जाएगी जिन्होंने फॉर्म जमा किया है। जिन्होंने फॉर्म जमा नहीं किया है, उनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में से काट दिया जाएगा। 16 दिसंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

फिर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावा व आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 16 जनवरी से सात फरवरी तक दावा व आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed