फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIR: Get your registration done with the new voter Form 6

एसआईआर : नए मतदाता फॉर्म 6 लेकर कराएं अपना पंजीकरण

Tue, 16 Dec 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
SIR: Get your registration done with the new voter Form 6
लालगंज के दुबार कला में मतदाता पुनरीक्षण सत्यापन सेंटर में कार्यरत बीएलओ, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिले में इस समय एसआईआर अभियान चल रहा है। इसमें पुराने मतदाताओं का तो पुनरीक्षण किया ही जा रहा है। नए मतदाताओं का पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने नए मतदाताओं से कहा है कि वे बीएलओ के पास उपलब्ध फॉर्म छह लेकर उसे भरकर पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

यह पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जा सकता है। नए मतदाता फॉर्म छह के साथ एक घोषणापत्र भी भरेंगे। जिसमें पूरी जानकारी होगी। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 1910500 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें से जिले में एसआइआर के दौरान 52885 मतदाता मृतक मिले हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार 159037 मतदाताओं को शिफ्ट किया गया है। 31178 मतदाताओं का नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज मिला है। लगभग 111033 मतदाता चिह्नित नहीं हो रहे हैं। उनका पता ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र के 2143 बूथों पर 19,10,500 मतदाता हैं। उन्होंंने कहा कि जिनका नाम नहीं मिल रहा है वे परेशान न हों, वे नया पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के पास एसआईआर का फार्म पहुंच गया है, वे उसे अविलंब जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed