Mirzapur News: अभद्र टिप्पणी के मामले में गायिका व उसका पति गिरफ्तार, अवैध संपत्ति कराया कब्जा मुक्त
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली गायिका व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में लोकगीत गायिका सरोज सरगम पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहसील प्रशासन द्वारा गायिका की चल- अचल अवैध संपत्ति की खोज में टीम गढ़वा गांव में पहुंची। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में वन विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा गायिका द्वारा सार्वजनिक जमीन की नापी कर कब्जा मुक्त कराया गया।
देवी- देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के आरोप में दरोगा संतोष राय की तहरीर पर लोक गीत गायिका सरोज सरगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद भी सरोज सरगम ने एक और आपत्तिजनक वीडियो युट्यूब चैनल पर अपलोड किया।
क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। गायिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी सिरसी गोवर्धन गिरी राज गिरी ने बताया कि तहसील व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नापी की गई। लगभग 15 बीघा जमीन पर अनाधिकार कब्जा पाया गया। विभाग की जमीन पर कच्चा मकान का निर्माण है।
इसे भी पढ़ें; अच्छी पहल: विद्यालयों में हृदय रोग से बचाव के बारे में बताएगी बीएचयू की धड़कन टीम, ऐसे करेगी जागरूक
बेदखली की कार्रवाई के लिए नोटिस दी जाएगी। इसके बाद जमीन से बेदखल किया जाएगा। नायब तहसीलदार राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकगीत गायिका सरोज सरगम मौके पर नही मिली। संयुक टीम द्वारा सीमांकन किया गया।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि यूट्यूब चैनल में सरोज सरगम नामक महिला द्वारा अपने यूजर अकाउंट यूट्यूब में एक गाने का वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें आराध्य मां दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया । जिससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया। मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें; CBSE: एलओसी में गलती होने पर सुधार का नहीं मिलेगा मौका, फॉर्म भरते समय छात्रों को बरतनी होगी सतर्कता
मंगलवार को मुख्य आरोपी सरोज सरगम व सह-अभियुक्त उसके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया गया। राममिलन बिंद के द्वारा ऐसे आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण व निर्देशन किया जाता है। उच्च अधिकारियों के डॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम जांच कर साइबर टीम समग्र साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। सरोज सरगम द्वारा करीब 15 बीघे से ज्यादा वन भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसको संयुक्त टीमों द्वारा मिलकर कब्जा मुक्त कराया गया।