फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sikri's team captured Shield by defeating NCC Chanbe by 18 points

Mirzapur News: एनसीसी छानबे को 18 अंक से हराकर सिकरी की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sikri's team captured Shield by defeating NCC Chanbe by 18 points
हलिया। गड़बड़ा शीतला धाम परिसर में शनिवार को आयोजित दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में एनसीसी छानबे को हराकर सिकरी की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

देर रात हुए कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर के सिकरी की टीम ने 34 अंक हासिल किया। एनसीसी छानबे की टीम 16 अंक पर ही सिमट गई। एनसीसी छानबे को 18 अंक से हराकर शील्ड पर सिकरी की टीम ने कब्जा कर लिया। रेफरी की भूमिका में सुरेश व मंजीत कुमार रहे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दुबे व राम आसरे मिश्रा ने विजेता टीम को 7100 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम एनसीसी छानबे को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि सुधार सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस दौरान रामाश्रय मिश्र, मंगलधारी मिश्र, मंगरू चौरसिया, हिमांशु चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed