सीखड़, कोन, पहाड़ी को नहीं मिला लोहिया गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत गांवों के चहुंमुखी विकास की कवायद की जा रही है। योजना के तहत ग्रामों का चयन करके आधारभूत सुविधाओं और व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजनाओं से गांवों को पूर्ण विकास करते हुए संपर्क मार्गो से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जिले मेेें वर्ष 2016-17 में 32 गांवों का चयन किया गया है।
विकास खंड मझवां में महानंदपुर, हलिया में हथेड़ा, चंद्रगढ़, लायन, मनिगढ़ा, पहाड़ी में नकटी मिश्रौली, भोजपुर पहाड़ी, जरहा, पटेहरा कला में मझवानी, ककरद तथा सीटी में परसिया, मगरदा कला, देवापुर पचवल और छानबे में करनी मादा, गोसीपुर, भौरूपुर अजगना, हरगढ़ का चयन किया गया है। जमालपुर में धरवाह, सकरौड़ी, रेरूपुर, जमालपुर, जोगवां, मिर्जापुर खुर्द, कैमा रसूलपुर, नरायनपुर में भौरहीं, भलवा, देवरिया, पचेवरा, बगही तथा लालगंज ब्लाक में बस्तरा पांडेय, हरदीहा और उसरी खम्हरिया का चयन किया गया है।
गांवों का चयन होते ही सरकारी अमला विकास की कवायद में जुट गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्याें की कार्ययोजना तैयार कर लें, जिससे शासन की मंशानुरुप विकास कार्यों को ससमय पूरा किया जा सके।