फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Candidates expressed satisfaction after the Bar Association election was annulled.

Mirzapur News: बार एसोसिएशन का चुनाव निरस्त हुआ तो प्रत्याशियों ने जताया संतोष

Sun, 23 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Candidates expressed satisfaction after the Bar Association election was annulled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय संघ के सत्र 2024-26 के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्णेंदु शर्मा और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव ने शनिवार को मकरी खोह, मालवीय नगर स्थित चैंबर में पत्रकार वार्ता की।
बताया कि एसडीएम सदर, तहसील वाराणसी की ओर से 19 अगस्त को दिए गए न्यायिक आदेश में उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय संघ के सत्र 2024-26 का चुनाव, जो शिकोहाबाद में 25 जनवरी 2025 को हुआ था, उसे निरस्त कर दिया गया है। वक्ताओं ने इसे सत्य की असत्य पर जीत बताया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि दूसरा पक्ष लगातार मामले को टालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हर बार उसे मात खानी पड़ी। इस तरह तीसरी बार भी फैसला सच्चाई के पक्ष में ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 25 जनवरी 2025 को हुए चुनाव में हुई धांधली पर पहला फैसला मई 2025 में आया था, जब सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, वाराणसी ने चुनाव निरस्त किया था। दूसरी बार नवंबर 2025 में हाइकोर्ट के निर्देश पर सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, वाराणसी ने चुनाव में हुई धांधली को स्वीकार करते हुए अपनी रिपोर्ट लगाई।
उसी रिपोर्ट के आधार पर अब उपजिलाधिकारी सदर, तहसील वाराणसी ने भी चुनाव में धांधली व त्रुटियों को स्वीकार करते हुए चुनाव निरस्त कर दिया। अपर उपजिलाधिकारी को चुनाव अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, वाराणसी को सहायक चुनाव अधिकारी नामित करते हुए पुनः चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।

पूर्णेंदु शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन को कब्जेदारों से मुक्त कराकर अधिवक्ताओं के हितों में काम करने वाला संगठन बनाने तक लड़ाई जारी रहेगी। अमित श्रीवास्तव ने इस फैसले ने उन्हें सही साबित किया। यह अधिवक्ताओं के हित में लिया फैसला है। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सूचना मंत्री शिव कुमार शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed