फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SI suspended for forcing not to testify

गवाही न देने का दबाव बनाने पर एसआई निलंबित

Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
SI suspended for forcing not to testify
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बृृहस्पतिवार को लालगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उनके ऊपर वाराणसी के लंका थाने पर तैनाती के दौरान बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ गवाही न देने के लिए गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी के बसपा सांसद अतुल राय और उनके करीबी सुधीर सिंह के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बलिया के एक गांव की युवती की तहरीर पर एसएसपी वाराणसी के निर्देश पर अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में लंका थाने पर तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार राय पर सांसद अतुल राय के खिलाफ गवाहों पर गवाही न देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। इस समय उप निरीक्षक संजय कुमार राय लालगंज थाने पर तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने गवाहों पर दबाव बनानेे, अभियोजन को प्रभावित किए जाने सहित गंभीर आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसआई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed