{"_id":"641f4ffa49f6e408d90554f4","slug":"si-of-padri-police-station-accused-of-taking-school-children-on-the-highway-mirzapur-news-c-20-1-121903-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पड़री थाने के एसआई पर स्कूली बच्चों को राजमार्ग पर उतारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पड़री थाने के एसआई पर स्कूली बच्चों को राजमार्ग पर उतारने का आरोप
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के गुरुखुली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दोपहर में फाइनेंसर के साथ पहुंचे पड़री थाने के एक उप निरीक्षक ने बस रोककर बच्चों को उतार कर चाबी फाइनेंसर को दे दिया। फाइनेंसर बस लेकर चलते बना। जानकारी होने पर अभिभावक वहां पहुंचे और बच्चों को लेकर घर आए। बच्चों को इस तरह सड़क पर उतारे जाने पर अभिभावकों ने पड़री पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। स्कूल के प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सनराइज इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची थी कि पड़री थाने के एक उप निरीक्षक ने चार लोगों के साथ पहुंच कर बस को रोक दिया। आरोप है कि बस चालक को धमकाते हुए उसकी चाबी लेकर छोटे बच्चों को सड़क पर उतार दिया। उन्होंने चाबी साथ में मौजूद लोगों को दे दी। वे बस लेकर चले गए।
उधर, चिलचिलाती धूप में सड़क पर बच्चे खड़े रहे। इसकी सूचना अभिभावकों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते अपने बच्चों को घर ले गए। कई बच्चों को स्कूल कर्मचारियों ने दूसरी गाड़ी मंगाकर उनके घर भेजवाया। घटना को लेकर अभिभावक रामदेव सरोज, संदीप सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप शर्मा पप्पू सिंह, दिलीप सिंह ने नाराजगी जताई।
स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बस में एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चे मौजूद थे। उनको इस तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं उतारना चाहिए था। आरोप लगाया कि पड़री थाने के उपनिरीक्षक द्वारा उनके बस के ड्राइवर से जबरदस्ती वाहन की चाबी छीनकर बच्चों को सड़क के किनारे उतार दिया गया। साथ ही कुछ लोगों के साथ बस लेकर चले गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक फाइनेंस कंपनी की तरफ से आईजीआरएस पर की गई शिकायत के मद्देनजर कंपनी के कर्मचारियों के साथ जांच करने गए थे। उसी दौरान फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बस लेकर चले गए।