फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   si kicked a man standing on the banks of the Ganges, video viral

गंगा किनारे खड़े युवक को कोतवाल ने मारी लात, वीडियो वायरल

Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
si kicked a man standing on the banks of the Ganges, video viral
पैर मारने के बाद जमीन के गड्ढे में गिरा युवक। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विंध्याचल दीवान घाट पर बुधवार की सुबह युवक के डूबने के बाद लगी भीड़ में विंध्याचल कोतवाल ने एक युवक को पीछे से लात मार दी, जिससे वह घाट से नीचे गिर गया। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी दी तथा क्षेत्राधिकारी नगर को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान करते समय डूब गया था। सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडे ने एक युवक को पीछे से लात मार दी, जिससे वह घाट से नीचे गि या। वहां अफरा तफरी मच गई। यह मामला कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस संबंध में कोतवाल शेषधर पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घाट पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। वह भीड़ हटा रहे थे और अचानक ऐसा हो गया। उन्होंने जान बूझ कर उसे नहीं मारा।
विज्ञापन

लात नहीं मारी बल्कि पैर से इशारा किया था
- भले ही प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल वीडियो में युवक को पीछे से लात मारते नजर आ रहे हों पर पुलिस विभाग इसे लात मारना नहीं मानता। वे कोतवाल के पैर चलाने को पैर से इशारा करना बता रहे हैं। मीडिया सेल की जारी विज्ञप्ति में स्पष्टीकरण दिया गया है कि थाना विंध्याचल प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय अकोढ़ी में हुई मारपीट व मौत के मामले में दिनभर अधिकारीगण के साथ शांति व्यवस्था और देर रात तक शव के दाह संस्कार तक मौजूद रहे। आगे बताया गया कि इसी बीच ग्राम गोपालपुर मडगुड़ा में कर्णावती नदी में डूबे व्यक्ति गुड्डू उर्फ दारा की तलाश भी करवाते रहे और एक अन्य घटना जिसमें एक नाविक शिवजगत जो बबुरा घाट पर नदी में गिर कर डूब गया था उसकी भी तलाश रात्रि भर करवाते रहे। प्रात: काल वापस आए तो पूर्ण रूप से विश्राम भी नहीं कर पाए थे कि दिवान घाट पर शैलेश सिंह की डूबने की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल पहुंचे। आगे बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा कोरोना से बचाव के चलते आस पास जमा लोगों को पीछे जाने और दूर-दूर रहने को कहने लगे। मोबाइल पर बात करने, व्यस्तता, कार्य की अधिकता व लगातार दिनरात जगे रहने से उलझन में उन्होंने युवक को पैर से इशारा कर हटाने का प्रयास किया जो तेजी से लग जाने से बीरबल घाट के किनारे फिसलन होने के कारण युवक गिर गया। हालांकि भीड़ होने के बावजूद कोतवाल ने सही ढंग से मास्क भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed