फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shot himself due to family feud

पारिवारिक कलह के चलते खुद को मारी थी गोली

Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shot himself due to family feud
चील्ह। थाना क्षेत्र के अनिरुद्ध पुर पूरब पट्टी गांव निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने गुरुवार की रात नौ बजे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक युवक शरब का आदि था। पारिवारीक कलह में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ राजकुमार गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह का सबसे छोटा पुत्र है। झारखंड के रांची में रहकर किसी कंपनी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य कर रहा था। बुधवार को वह रांची से घर लौटा है। गुरुवार की रात नौ बजे वह अपने घर के आंगन में खड़ा होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार लिया। राजेश को सात वर्ष का एक पुत्र है। रात को सीओ सदर डा. अरुण कुमार सिंह मौकेे पर पहुंचे। शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही, पर गांव में जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की भी चर्चा है। सीओं सदर डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शराब का आदि था। पूर्व में भी रिवाल्वर लेकर हंगामा कर चुका है।पारिवारिक कलह में उसने खुद को गोली मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed