फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shot fired for refusing to remove the soil of the field

खेत की मिट्टी निकालने से मना करने पर मारी गोली

Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shot fired for refusing to remove the soil of the field
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में रविवार की देर रात खेत से मिट्टी की खोदाई करने से मना करने पर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी विंध्याचल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विरोही गांव में रविवार की रात करीब 11 बजे कुछ लोग एक खेत में पहुंचकर मिट्टी की खुदाई करने लगे। खेत मालिक राजेश यादव को इसकी जानकारी मिली तो वे परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विपक्षियों को अपने खेत से मिट्टी खोदाई करने से मना किया। इस पर विपक्षियों से विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच विपक्षियों ने गोली चला दी। गोली लगने से राजेश यादव (42) उनके छोटे भाई चंद्रशेखर यादव (38) घायल हो गए। दोनों की जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए विंध्याचल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो गए हैं। विंध्याचल पुलिस की सूचना पर सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed