{"_id":"64b444a1fe57fc7bbc0f9347","slug":"short-circuit-fire-in-a-truck-going-to-bihar-carrying-papaya-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-2495-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पपीता लादकर बिहार जा रहे ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पपीता लादकर बिहार जा रहे ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में रविवार को सुबह करीब 10 बजे शार्ट सर्किट से एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही चालक और खलासी अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से नीचे कूद गए। इससे ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक और खलासी को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लालगंज भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बरेली जिले के सीजगढ़ निवासी 35 वर्षीय चालक मजहर अली व 30 वर्षीय खलासी वसीम आंध्र प्रदेश से ट्रक पर पपीता लादकर बिहार के छपरा जा रहे थे। रविवार को सुबह करीब 10 बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय ब्रह्म बाबा मंदिर से थोड़ी दूरी पर शार्ट सर्किट के कारण अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक से लपटें उठते देखचालक और खलासी नीचे कूद पड़े। इसके चलते वे घायल हो गए। घायल अवस्था में ट्रक चालक ने फोन कर पीआरवी-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौकेपर आग की लपटों से ट्रक जल रहा था। घायल चालक व खलासी सड़क पर कराह रहे थे।
उधर, पीआरवी पुलिस से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना देकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू किया गया। घायल चालक और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की जानकारी ट्रक मालिक, चालक और खलासी के परिजनों को भी दे दी गई है।