फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shops will open today with conditions in urban and rural areas

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शर्तो के साथ आज खुलेंगी दुकानें

Tue, 05 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Shops will open today with conditions in urban and rural areas
मिर्जापुर। लाकडाउन फेज तीन में दुकानों को ढील मिलेगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शर्तों के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा व कछवां तथा ग्रामीण क्षेत्र के लालगंज, मड़िहान, हलिया, राजगढ, जमालपुर, नरायनपुर, जमुआ, कैलहट तथा पुरजागीर के बाजारों की हार्डवेयर, इलेक्ट्रानिक, मोबाइल रिचार्ज/रिपेयर तथा चश्मे की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें पूर्व की तरह बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी ग्रामीण क्षेत्र में सैलून/स्पा, ब्यूटी पार्लर की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें खुलेंगी। दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। पूर्व में जारी अनुमति यथावत रहेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव की पूरी व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग एवं कार्मिक की सुरक्षा के दृष्टिगत मास्क, गमछा, सैनिटाइजर एवं हैंडवाश/साबुन का उपयोग अनिवार्य होगा। कहा कि कार्यालयों, संस्थानों, दुकानों में पेयजल, सफाई/स्वच्छता एवं शौचालय की भी समुचित ढंग से व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। कार्मिक के लिए हाथ धोने के लिये साबुन एवं पानी की समुचित व्यवस्था की जाय। कार्य स्थल पर ऐसे कार्मिक का नियोजन न किया जाय, जिनमें सामान्य रूप से बुखार, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हों।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर मड़िहान के विंध्य पालिटेक्निक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कालेज के प्रत्येक कक्ष व हाल को खोलकर देखा गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से सभी व्यवस्थायें सुनिष्चित कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डा. ओपी तिवारी, उप जिलाधिकारी मड़िहान विमल कुमार दूबे के साथ तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed