फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shops closed in lockdown 340 people charged for wandering without reason

पूर्णबंदी में दुकानें रही बंद, बिना कारण घूम रहे 340 लोगों से वसूला जुर्माना

Sat, 18 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shops closed in lockdown 340 people charged for wandering without reason
चुनार के लॉकडाउन में बाइक सवार से पूछताछ करते पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव व वाहन का समन शुल? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पूर्ण बंदी पर नगर समेत ग्राम्यांचलों में स्थित बाजारों में शनिवार को दुकानों के शटर गिरे रहे। लेकिन सड़कों पर चहल पहल रही। दोपहर तक तो भीड़ कम रही लेकिन शाम होते ही अन्य दिनों की तरह लोग सड़कों पर निकल आए। यहां तक की पूर्ण बंदी के बाद भी लोग शाम के समय घाटों पर बैठ कर चर्चा करते नजर आए। वहीं बिना कारण घूम रहे 340 से लोगों से पुलिस ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कोरोना का चेन तोड़ने के लिए सरकार ने पिछले शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी होने के बाद सरकार ने अब हर शनिवार रविवार को पूर्ण बंदी का निर्देश दिया। बंदी को सफल बनाने के लिए जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती किया। बंदी को सफल बनाने के लिए तैयारी तो पूरी की गई, पर सड़कों पर बंदी नजर नहीं आई। दुकाने तो सभी बंद रही। कुछ दुकानेे गलियों में चोरी-छिपे खुलती रही। दोपहर के समय धूप के चलते सड़कों पर बहुत जरुरी कार्य के लिए निकले लोग नजर आए, पर शाम को तो लग ही नहीं रहा था कि पूर्ण बंदी है। बाजारों में लोग खास पैदल घुमते रहे। खाली सड़कों पर लोग बिना मास्क के बच्चों को साइकिल चलाना सिखाते रहे। पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव दिन में कई बार स्वयं दलबल के साथ चक्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने रास्ते से आते जाते बाइक सवारों को रोककर पूछताछ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed