फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeepers assaulted in controversy to sell prasad

Mirzapur News: प्रसाद बेचने के विवाद में दुकानदारों में मारपीट

Fri, 17 May 2024 05:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers assaulted in controversy to sell prasad
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के जयपुरिया गली में बृहस्पतिवार को दोपहर में दो दुुकानदारों में दर्शनार्थी को प्रसाद बेचने के विवाद में मारपीट हो गई। इसके बाद मारपीट का वीडियो भी वायरल होने लगा। जिसमें महिलाओं के साथ भी मारपीट होते दिख रही है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जयपुरिया गली में एक ओर यश जायसवाल और दूसरी तरफ छोटेलाल की प्रसाद की दुकान है। दोपहर में दर्शनार्थी प्रसाद लेने आए। प्रसाद देने के विवाद में दोनों पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष की तरफ से बीच-बचाव करने महिलाएं आईं तो उनके साथ भी मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई। यश जायसवाल की तहरीर पर छोटे लाल, सोनू सोनी, हिमांशु सोनी, सौरभ सोनी और छोटेलाल की तहरीर पर यश जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि प्रसाद देने के चक्कर में दुकानदारों के बीच आपस में मारपीट हुई। दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed