फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shop sealed for selling DAP at 1600 and urea at 400

Mirzapur News: 1600 में डीएपी और 400 में यूरिया बेचने पर दुकान सीज

Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shop sealed for selling DAP at 1600 and urea at 400
मिर्जापुर /चील्ह। कोन ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित दर से महंगे दामों पर यूरिया और डीएपी बेचे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने चील्ह में एक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान सीज कर दिया। पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी को कोन ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक दामों पर यूरिया और डीएपी बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी के साथ टीम चील्ह स्थित मौर्या खाद और बीज भंडार पर पहुंचे। दुकान से कुछ दूर पहले संयुक्त कृषि निदेशक की टीम के एक अधिकारी किसान बनकर दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

दुकानदार ने अधिकारी को निर्धारित दर से महंगे दाम पर 1600 रुपये बोरी डीएपी और 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया का दाम बताया।
उर्वरक खरीदकर पैसा देने के बाद टीम में शामिल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक उपाध्याय ने बताया दुकानदार शैलेश मौर्य ने 1600 रुपये डीएपी और 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed