फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shok jataane shaheed ghar pahunchate rahe log

शोक जताने शहीद घर पहुंचते रहे लोग, पांचवे दिन जला चुल्हा

Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
shok jataane shaheed ghar pahunchate rahe log
जिगना। कश्मीर के बारामुला में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए गौरा के लाल अमर शहीद रवि कुमार सिंह के घर पर शुक्रवार को भी लोग शोक जताने पहुंचे। लोगों ने परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहाकि उनके पुत्र ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। पांचवें दिन शुक्रवार को घर में चुल्हा जला। गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गौरा पहुंचा था। जिसके बाद उनको सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान छानबे के गौरा गांव निवासी रवि कुमार सिंह शहीद हो गया था। तीन दिन इंतजार के बाद गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गौरा लाया गया। जहां उनका अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सैन्य सम्मान के साथ शहीद रवि की अंत्येष्टि किया गया। इस दौरान मंत्री से लेकर अधिकारी और आस-पास के गांव से हजारों लोग गौरा के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए गौरा के रामलीला मैदान पहुंचे थे। अमर शहीद रवि कुमार सिंह के परिवार में पांचवें दिन चूल्हा जला। दुधमुही कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने गमजदा मन से अन्न ग्रहण किया। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार की शाम को ही शहीद होने की खबर आने लगी। तभी परिवार के लोगों की भूख प्यास खत्म हो गई थी, रात की नींद भी गायब हो गई थी। पास पड़ोस में भी दो दिन तक चूल्हा नहीं जला था। शुक्रवार को भी परिवार को ढांढस बंधाने व शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने माता-पिता से मिलकर देश की खातिर बलिदान देने वाले वीर सपूत को नमन किया। कहाकि गौरा के लाल ने न सिर्फ माता-पिता परिवार बल्कि गांव देश का भी नाम रोशन किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के क्षेत्रीय प्रचार अनिल कुमार, सोहन लाल श्रीमाली, अंगराज सिंह, अनुराग सिंह, संतोष कुमार, रमेश सिंह, इंद्र कुमार सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed