{"_id":"64d3e9ef8ff45109d30b74d8","slug":"shoe-traders-dead-body-found-in-suspicious-circumstances-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-3780-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जूता कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जूता कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के लोहंदी कला स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार को सुबह सीमेंटेड शेड के नीचे मिले शव की शिनाख्त कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार से लापता पुत्र का शव मिलने पर पिता ने संदिग्ध मौत की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही लोन देने वाले एक फाइनेंस कंपनी के लोगों पर धमकाने का आरोप भी लगाया।
लोहंदी कला हनुमान मंदिर के पास बुधवार को सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कराई। इस बीच किसी ने पहचान कर उसके पिता को सूचना दे दी। मृतक की शिनाख्त कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी कोहरान गली निवासी ऋषि खत्री उर्फ रोहित खत्री पुत्र राकेश खत्री के रूप में हुई। ऋषि खत्री दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राकेश खत्री ने बताया कि शव की शिनाख्त होने पर मौके पर पहुंचे तो पुत्र के चेहरे के पास होठ से खून निकल रहा था। राकेश की इमामबाड़ा के पास टेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि पुत्र ऋषि की बसही के पास जूता की दुकान है। पुत्र ने लोन लिया था। मंगलवार को सुबह लोन देने वाले फाइनेंस कंपनी के लोग आए थे। उस दौरान पुत्र बाहर था। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने बहू दिव्या खत्री को बहुत अनाप-शनाप कहा। पुत्र के आने पर उसको इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद मंगलवार को दिन में 12 बजे के करीब पुत्र बाहर निकल गया। उसके बाद उसका पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद था। उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। इससे आशंका हो रही है कि आखिर मौत कैसे हुई। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लोहंदी कला मंदिर के पास एक सीमेंटेड शेड के नीचे शव मिला है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।