{"_id":"5ef61d9f8ebc3e43382fe985","slug":"shivmurti-dubey-represented-the-district-in-freedom-struggle-mirzapur-news-vns5324111169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमूर्ति दुबे ने आजादी की लड़ाई में जिले का किया था प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमूर्ति दुबे ने आजादी की लड़ाई में जिले का किया था प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवमूर्ति दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि वे आजादी के बाद जब तक जीवित रहें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। आईएनसी वारियर्स के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवनीश दुबे ने कहा कि शिवमूर्ति दुबे ने आजादी की लड़ाई में सिर्फ उपरौध क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे मिर्जापुर व सोनभद्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनको आजादी की लड़ाई लड़ने वाली संगठन कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अविभाजित मिर्जापुर सोनभद्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने अंग्रेजों से आजादी दिलाने के बाद उपरौध क्षेत्र में शिक्षा के अभाव को देखते हुए 1953 में शैक्षिक संस्थान बापू उपरौध इंटर कॉलेज की स्थापना की। इससे क्षेत्र वासियों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ा। रोमित सेठ ने कहा कि वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे। प्रद्युम्न तिवारी, शिवम राजनाथ मिश्रा, इंतजार खान, मुरारी अंबेडकर, रितेश मिश्रा, अविनाश आदि उपस्थित रहे।