फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shekhar won gold medal in pole vault event

Mirzapur News: पोल वाल्ट स्पर्धा में शेखर स्वर्ण पदक जीता

Mon, 07 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shekhar won gold medal in pole vault event
जमालपुर। क्षेत्र के खिरौड़ी गांव निवासी शेखर कुमार पांडेय ने यूएसए के अलबामा प्रांत के बर्मिंघम में आयोजित पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के दौरान पांच जुलाई को पोल वाल्ट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शेखर पांडेय ने पांच मीटर जंप कर रूस के प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी कामयाबी की जानकारी होते ही गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले दो जुलाई को डेकाथलान खेल स्पर्धा में शेखर ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर शेखर इस समय बंगलूरू एयरपोर्ट पर तैनात हैं। उनके पिता नंदलाल पांडेय किसान और मां सीता देवी गृहिणी है। शेखर की कामयाबी पर उनके कोच मनीष सिंह और चंदन कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। क्षेत्र के मनीष पांडेय, अजय पांडेय, मंशाराम पांडेय, गोपाल पांडेय आदि ने शेखर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed