{"_id":"67ec4427e4e943e2dc061500","slug":"sheds-will-be-installed-on-two-routes-parking-will-be-built-on-each-route-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-131734-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो मार्गों पर लगेंगे शेड, प्रत्येक मार्ग पर बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो मार्गों पर लगेंगे शेड, प्रत्येक मार्ग पर बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
मिर्जापुर। आने वाले कुछ महीनों में मां विंध्यवासिनी के धाम में श्रद्धालुओं को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। न्यू वीआईपी और कोतवाली मार्ग पर 40 लाख रुपये से शेड लगाए जाएंगे। वहीं, मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर 33 करोड़ रुपये से पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी। इसी प्रकार 25 करोड़ से विंध्य तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय बनाया जाएगा।
विंध्य काॅरिडोर बनने के बाद मंदिर व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन आया है। गर्मी के मौसम में पत्थर तपने की वजह से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में समस्या होती है। ऐसे में न्यू वीआईपी और कोतवाली मार्ग पर 40 लाख रुपये की लागत शेड लगाए जाएंगे। एक न्यू वीआईपी तो दो कोतवाली मार्ग पर लगाया जाना है।
इसी प्रकार पार्किंग के लिए अलग अलग मार्गाें पर भूमि क्रय के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया है। इसी प्रकार 25 करोड़ से विंध्य तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय बनाया जाना है। इसको भी शासन से स्वीकृति मिल गई है। कार्यालय बनने के बाद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था यहीं से संचालित होगी।