फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sharadiya Navratri 2021 Decision taken in the general meeting There will be a ban on touching the feet of Mother Vindhyavasini 

शारदीय नवरात्र 2021: मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रहेगा प्रतिबंध, श्रीविंध्य पंडा समाज की आम सभा में हुआ निर्णय

Fri, 01 Oct 2021 07:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 07:16 PM IST
सार

मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी बंद रहेगी। मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2021 Decision taken in the general meeting There will be a ban on touching the feet of Mother Vindhyavasini 
विंध्याचल मंदिर

विस्तार

श्रीविंध्य पंडा समाज की शुक्रवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आम सभा हुई। इस दौरान शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श को प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि मेले में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आमसभा की अध्यक्षता करते हुए श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान नौ दिन मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी बंद रहेगी। मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाएगा। श्रीविंध्य पंडा समाज के सदस्यों को अपनी वेशभूषा और पहचान पत्र के साथ रहना होगा। मेले के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की दो-दो घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है। आम सभा का संचालन करते हुए मंत्री भानू पाठक ने कहा कि प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि वह मेले को सकुशल संपन्न कराए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed