फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shakuntala, Shamina and Vijay Prakash became the head

शकुंतला, शमीना व विजय प्रकाश बने प्रधान

Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala, Shamina and Vijay Prakash became the head
जिले के दो विकास खंड के तीन प्रधान पदों के लिए हुए मतदान का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें नरायनपुर विकास खंड के हांसापुर से शकुंतला देवी, बेगपुर से शमीना और हलिया विकास खंड के बरी गांव के प्रधान पद पर विजय प्रकाश ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चुनार, नरायनपुर विकास खंड अंतर्गत उप चुनाव में ग्राम पंचायत हांसापुर से प्रधान पद के लिए सुरक्षित सीट से शंकुतला देवी दो सौ 56 मतों से विजयी हुई। कुल 15 सौ 57 मत पडे़ जिसमें 32 अवैध घोषित हुए। नव निर्वाचित प्रधान शंकुतला देवी पत्नी लोकनाथ आठ सौ 22 मत पाकर पहले स्थान पर रही। जबकि पांच सौ 66 मत प्राप्त कर यशबीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं चन्द्रभूषण सिंह ने एक सौ 24 मत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बेगपुर से पूर्व प्रधान मोमिना खातिम की बहू शमीना पत्नी वसीम अंसारी छह सौ 28 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुईं । अनिता देवी तीन सौ 38 मत पाकर उपविजेता रही। शमीना ने अनिता देवी को दो सौ 90 मत से पराजित किया। रिटर्निंग आफिसर हरिशंकर प्रसाद व एआरओ राजेश कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया, विकास खंड के ग्राम पंचायत बरी के उपचुनाव में विजय प्रकाश ने छह सौ 32 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हंसराज पटेल को दो सौ 18 मतों से पराजित किया। जबकि प्रमिला को एक मत भी नहीं मिला। ग्राम प्रधान के विजेता विजय प्रकाश को नायब तहसीलदार ने प्रमाण पत्र सौंपा। प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने नव निर्वाचित प्रधान को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान मतगणना स्थल पर एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल ,क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय ,कोतवाल चुनार गोपालजी गुप्ता,चौकी इंचार्ज सुखवीर मय पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed