फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sewer line testing started in the city

Mirzapur News: शहर में बिछाई गई सीवर लाइन की टेस्टिंग शुरू

Tue, 11 Jun 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Sewer line testing started in the city
मिर्जापुर। शहर में बिछाई गई सीवर लाइन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को वासलीगंज के कई इलाकों में सीवर लाइन के चैंबर में पानी डालकर जांच की गई कि पानी का प्रवाह ठीक है अथवा नहीं। इसके साथ ही अब यह भी कहा जा रहा है कि जल्दी ही सीवर लाइन से घरों से कनेक्शन करने का शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत 210 करोड़ रुपये की लागत से शहर में सीवर लाइन बिछाई गई है। इसके तहत कुल 203 किमी सीवर लाइन बिछाई गई है, जबकि विंध्याचल क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 किमी सीवर लाइन बिछाई गई है। इसके साथ ही अब सभी जगह सीवर लाइन बिछाई का काम पूरा किया जा चुका है। मैनहोल भी बनाए जा चुके हैं। सीवर लाइन से कनेक्शन के लिए घरों के आगे चैंबर बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। आठ इंच की व्यास की पाइप लाइन के जरिए चैंबर को जोड़ा गया है। इसके बाद पाइप लाइन को मैनहोल से जोड़ा गया है। इससे दो लाभ होंगे। एक तो बार-बार कनेक्शन जोड़ने के लिए मैनहोल को तोड़ना नहीं पड़ेगा, इससे वह क्षतिग्रस्त होने से बचेगा। दूसरे कहीं भी कोई समस्या होने पर उसका पता किया जा सकेगा। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि काम तेज गति से चल रहा है। नगर के 32 हजार घरों का सीवर लाइन से कनेक्शन जोड़ा जाना है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। घरों की संख्या में वृद्धि होने की भी संभावना है। बरसात का मौसम शुरू होने से ज्यादा से ज्यादा घरों का कनेक्शन सीवर लाइन से कनेक्शन का काम करा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed