फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven stray animals die at animal shelter in two days.

Mirzapur News: पशु आश्रय स्थल में दो दिन में सात निराश्रित पशुओं की मौत

Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seven stray animals die at animal shelter in two days.
- नीबी गहरवार पशु आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक पशुओं को रखने और आपसी लड़ाई बनी वजह
विज्ञापन

जिगना। छानबे के नीबी गहरवार स्थित पशु आश्रय स्थल में दो दिन में सात निराश्रित पशुओं की मौत हो गई। शुक्रवार को तीन मवेशियों की मौत के बाद शनिवार को चार और पशुओं की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने आश्रय स्थल में अव्यवस्था व लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि चारा-पानी की कमी नहीं है। अधिक संख्या में निराश्रित पशुओं के होने से उनके आपस में लड़ने और वृद्ध व कमजोर पशुओं की मौत हुई है।
शनिवार को सूचना पर पहुंचे बीडीओ रामपाल ने निरीक्षण किया। बताया कि निराश्रित पशुओं की संख्या अधिक है, लेकिन चारा-पानी की व्यवस्था में कमी नहीं है। आपस में लड़ने और वृद्ध व कमजोर पशुओं को परेशानी होने की बात सामने आई है। इसे देखते हुए सांडों को अलग रखने तथा बीमार, कमजोर और छोटे गोवंश के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश संचालक को दिया है।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी शेन सिंह ने बताया कि शनिवार को मृत चार निराश्रित पशुओं में कुछ की मौत स्वाभाविक हुई, जबकि कुछ कमजोर पशु आपस में लड़ने से घायल हुए और मौत हो गई है। बीडीओ ने प्रशासक को गोशाला परिसर में अविलंब इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed