फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven people have been booked and four arrested in a case of religious conversion involving befriending girls who frequent the gym.

Mirzapur News: जिम आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन के मामले में सात पर प्राथमिकी, चार गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven people have been booked and four arrested in a case of religious conversion involving befriending girls who frequent the gym.
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के महुवरिया व कटरा कोतवाली क्षेत्र नारघाट, बेलतर स्थित जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में जिम संचालक और ट्रेनर समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया हे। उनसे पूछताछ की की जा रही जुटी है। यह कार्रवाई देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी दो लड़कियों की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट, महुवरिया, कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर मोहल्ले में केजीएन वन, केजीएन टू, केजीएन थ्री जिम है। इसके अलावा एक नगर में एक आयरन फायर जिम है। यहां जाने वाली लड़कियों को जिम संचालक और ट्रेनर दोस्ती कर अपने अपने प्रेम जाल में फंसाते थे। छेड़खानी भी करते थे। उनके अश्लील फोटो आदि बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली में दो अलग-अलग पीड़िताओं के ने अगल-अलग तहरीर दी। इसमें बताया गया है कि जिम संचालक और ट्रेनर उनके साथ पहले दोस्ती कर फिर इन्हे बरगला कर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे हैं। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में एसओजी, कोतवाली कटरा और कोतवाली देहात, कोतवाली नगर की चार टीमों का गठन कर पूरे घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद घटना में शामिल मोहम्मद शेख अली आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर कोतवाली कटरा, फैजल खान निवासी गोसाई तालाब मस्जिद के पास कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया। उनसे प्राप्त मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्य संकलन करते हुए दो अन्य आरोपी जहीर व सादाब को गिरफ्तार किया गया। छानबीन में पता चला है कि आरोपी जहीर केजीएन एक जिम का मालिक है। इसके अलावा केजीएन दो, केजीएन तीन व आयरन फायर से भी आरोपियों के तार जुड़े हैं। पीड़िताएं पहले केजीएन जिम में जाया करती थीं। घटना की संवेदनशीलता व साक्ष्य संकलन के आधार पर चारो जिम को पुलिस ने सील करा दिया है। ताकि साक्ष्य को सुरक्षित किया जा सके। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है। एएसपी सिटी ने बताया कि घटना में जो भी आरोपी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सात आरोपियों पर छेड़खानी, धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेल कर वसूली करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........................................
जिम ट्रेनर सिपाही को बचाने में जुटी पुलिस
मिर्जापुर। आरयरन फायर जिम में ट्रेनर के रुप में एक सिपाही भी कार्य कर रहा था। नामजद आरोपियों में उसका नाम हीं आया है जबकि सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सिपाही का नाम चल रहा है। पुलिस सुबह से संवेदनशील मामला बताकर मामले को दबाए रखी पर शाम को जब सिपाही का नाम आने लगा तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी दी। आरोपी सिपाही पहले न्यायालय ड्यूटी में तैनात था। इस समय वह भदोही जिले में तैनात है पर पुलिस मामले में अभी सिपाही के होने की पुष्टि नहीं कर रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि आयरन फायर जिम के ट्रेनर के नाम पर प्राथमिकी दर्ज है। वो सिपाही है कोई और इस बारे में छानबीन की जा रही है। जो भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
...................................
एआई के जरिये अश्लील फोटो बनाकर धमकाने का भी आरोप
मिर्जापुर। जिम में आने वाली लड़कियों के फोटो खिंच कर एआई के जरिये उसे अश्लील बनाकर उनको भेजकर पैसा वसूलने का भी आरोप है। ये लोग जिम में आने वाली धनाढय परिवार की लड़कियों को फंसाते थे। उनसे दोस्ती करने के नाम पर फोटो खिंचकर रखते थे। एआई के जरिये उस फोटो का भी दुरुपयोग करते थे। फिर लड़कियों को भेजकर ब्लैक मेल करते थे। कुछ दिन पहले देहात कोतवाली के भरुहना क्षेत्र में बुलाकर ब्लैकमेल किया गया था।


.........................
जिम में सफेद पोश और कालीन कारोबारी का भी लगा है पैसा
मिर्जापुर। केजीएन नाम से एक, दो व तीन शाखा का संचालन शहर और कटरा कोतवाली में चलता है। जिम में नगर के एक पुराने नेता और कालीन कारोबारी का भी पैसा लगा है। कालीन कारोबारी के पुत्र उस जिम में पैसा लगाए है। अब पुलिस की जांच से पता चलेगा कि कालीन कारोबारी के पुत्रों की क्या भूमिका है।


.........................................
वर्जन
जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती करके उनको धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, छेड़खानी करने और ब्लैकमेल कर पैसा मांगने के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार आरोपी गिरफ्तार है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed