फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven new health centers will be built in the city area

Mirzapur News: नगर क्षेत्र में बनेंगे सात नए स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven new health centers will be built in the city area
मिर्जापुर। नए साल में नगर क्षेत्र में सात नए स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिलेगी। फिलहाल नगर क्षेत्र में 10 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सात नए स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने के बाद मरीजों को घर के पास ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मरीजों को मंडलीय अस्पताल या अन्य बड़े अस्पतालों में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

नगर की आबादी करीब पांच लाख है, जबकि 10 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र है। इसमें से विसुंदरपुर, अनगढ़ महावीर, कंतित, पटेंगरा नाला व नटवा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। यहां एक डाॅक्टर, एक एनएनएम, एक स्टाफ नर्स की तैनाती है। इसके अलावा संगमोहाल, बल्ली का अड्डा, घुरहूपट्टी, भटवा की पोखरी व चंद्रदीपा में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां एक डाॅक्टर, एक लैब टेक्निशियन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, चार एएनएम व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। नगर क्षेत्र की आबादी ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोग प्राथमिक इलाज के लिए भी मंडलीय अस्पताल पर निर्भर हैं। मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी रहती है। अर्बन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से नगर क्षेत्र में बड़ी बसही, लालडिग्गी समेत सात नए स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए स्थान का चयन कर लिया है। फिलहाल किराए के मकान में सात स्वास्थ्य केंद्र संचालित होंगे। जहां 14 प्रकार की जांच, दवाएं और प्राथमिक उपचार की नि:शुल्क सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा का कहना है कि सात नए स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्थान का चयन हो गया है। जल्दी ही केंद्रों पर डाॅक्टरों व अन्य कर्मियों की तैनाती करके संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed