फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven lakh theft including cash-jwellery

नगदी-जेवराज समेत सात लाख की चोरी

Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh theft including cash-jwellery
चील्ह। थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कई कमरों में तलाशी लेकर नगदी और गहने चोरी कर लिए। चोर जाते समय मुख्य गेट बाहर से बंद कर दिया। चोरी किए गए बक्से और अटैची को औराई क्षेत्र के परानापुर गांव के सिवान में तोड़कर फेंक दिया था। सूचना पर पुलिस ने जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महानंद पुर गांव निवासी उमाशंकर दुबे उर्फ दुखहरन अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। रात में चोर छत पर चढ़कर के सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरे और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। नीचे आकर बारी-बारी से सभी कमरों की तलाशी लेकर के चोरी की। चोरों ने उमाशंकर की पुत्री आंचल जो बीए की परीक्षा देने के लिए मायके आई हुई थी, उसका सोने का दो झुमका, दो बाली, दो अंगूठी, एक टप्स व चांदी की लरी, मीना, पायल और 14 हजार नगदी चोरी कर लिया। उमाशंकर की बहू अनीता देवी का सोने का एक झूमका, एक फूलहरी, एक लॉकेट, एक अंगूठी, चांदी की दो पैजनी, दो पेटी, एक लरी, दो लच्छा, आठ हजार नगद चोरी हो गया। चोर घर घर की तलाशी लेकर सभी कपड़े और सामान बिखेर दिए थे। चोर तीन बक्से, एक अटैची को लेकर औराई थाना क्षेत्र के परानापुर गांव में ले जाकर के सिवान में तोड़कर फेंका था। सुबह ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मौके से खाली बक्से, अटैची वापस ले करके आई। चोरी करने के बाद चोरों ने मुख्य गेट, जिसमें ताला लगा हुआ था। उसको तोड़कर के बाहर निकले और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो देखा की सीढ़ी का दरवाजा और मुख्य गेट का भी दरवाजा बंद है। पड़ोसियों से दरवाजा खोलवाया। जब घर में पहुंचे तो देखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। परिजनों ने शोर मचाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना उमाशंकर दुबे ने चील्ह पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस छानबीन में जुट गई। उमाशंकर ने बताया कि लगभग सात लाख का सामान चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed