{"_id":"69beee78459d3e94e1081a28","slug":"seven-lakh-devotees-visited-vindhyadham-on-the-third-day-of-navratri-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1329886-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नवरात्विंर के तीसरे दिन विंध्यधाम में सात लाख भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नवरात्विंर के तीसरे दिन विंध्यधाम में सात लाख भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
मां शीतला का भव्य स्वरुप।- संवाद।
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन विंध्यधाम में सात लाख लोगों ने मां के दर्शन किए। देवी दरबार पहुंचे आस्थावानों ने चंद्रघंटा स्वरूप में मां विंध्यवासिनी के पूजन किया। यह जानकारी विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि गर्भगृह जाने वाले मार्गों पर 24 घंटे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार की भोर में मंगला आरती से पहले विंध्य की गलियां श्रद्धालुओं से पट गईं।
मां के भव्य शृंगार, घंटा, शंख और नगाड़े की गूंज के बीच आरती के बाद जैसे ही मां के पट खुले तो पहाड़ा वाली के जयकारे से विंध्यधाम की गलियां गूंज उठीं। किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भ गृह में जाकर विधिवत मां के दर्शन कर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। माता के दर्शन के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में के बाहर परिक्रमा पथ परकोटा में बनाए गए हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए जहां भक्तों का तांता लगा रहा।
मां अष्टभुजी के दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत : अष्टभुजा पहाड़ पर पहुंचे दर्शनार्थी मां अष्टभुजी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। मां के दर्शन पूजन के बाद नंगे पांव पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने रोपवे के माध्यम से तो किसी ने सीढ़ियां चढ़कर देवी मां का दर्शन पूजन किया। मां के दर्शन के लिए अष्टभुजा पहाड़ के नीचे श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। आस्थावान नारियल चुनरी माला फूल प्रसाद लिए धाम की तरफ बढ़े जा रहे थे। ईद की छुट्टी के कारण लोगों की भीड़ रही।