फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven found covid infected including child

Mirzapur News: बालक समेत सात मिले कोविड संक्रमित

Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven found covid infected including child
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को सात लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है। इस बार के संक्रमण में अब तक 93 लोग कोविड संक्रमित मिल चुके है, जबकि 57 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। किसी की जान नहीं गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार आदि के लक्षण दिखने पर लोगों की जांच कराई गई। जांच कराने के बाद बृहस्पतिवार को सात लोग कोविड संक्रमित पाए गए। इनमें चील्ह की 24 वर्षीय महिला, गुरसंडी की 25 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय पुरुष, नौ वर्षीय बालक, 35 वर्षीय महिला, मड़िहान क्षेत्र की 20 वर्षीय महिला, मंडलीय अस्पताल के 25 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। जिले में इस समय एक्टिव केस 36 हैं। जिले में अब तक 12464 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 12298 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि 130 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed