{"_id":"5fd26f6a8ebc3e3ec81e5273","slug":"seven-found-corona-infected-eight-were-discharged-mirzapur-news-vns5626762123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मिले कोरोना संक्रमित, आठ को किया गया डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मिले कोरोना संक्रमित, आठ को किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 162वें दिन गुरुवार को सात कोरोना संक्रमित मिले। आठ के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सात पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 264 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 72 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 150 है। 11 मरीज आइसोलेशन और 51 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक हजार 992 की रिपोर्ट आई। सात पाजिटिव मिले है। इसमें चंदेल डढ़िया चील्ह से एक पुरुष, भगेसर चील्ह से एक महिला, पुरानेबाड़ा चील्ह से एक महिला, खुलुआं चील्ह से एक महिला, मुजेहरा कला चील्ह से दो महिला, गरोड़ा अदलहाट से एक पुरुष है। तीन महिला समेत आठ के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 24 हजार 488 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 202 हजार 135 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 353 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 29 हजार 525 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 53 हाट स्पाट है। इसमें 42 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र में है।
मिर्जापुर-
कुल केस-3264
आइसोलेशन - 11
होम आइसोलेशन - 51
स्वस्थ हुए- आठ
एक्टिव केस-150
कुल मौत-42
नए रोगी- सात
हाट स्पाट- 53