फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven feet long crocodile found in Siwan

सिवान में मिला सात फीट लंबा मगरमच्छ

Mon, 12 Sep 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven feet long crocodile found in Siwan
हलिया वन रेंज के खरिहट खुर्द गांव के सिवान में एक नाले के पास रविवार को सुबह करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर मेजा जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

खरिहट खुर्द गांव के सिवान में मवेशी चरा रहे लोगों को करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देख सभी दहशत में शोर मचाने लगे। शोर सुन काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की घेराबंदी कर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर रेंजर रामनारायण ने विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा। टीम में शामिल वन्य जीव रक्षक राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, शीतला बख्स सिंह, रामदास ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर बाद में उसे सुरक्षित मेजा जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed