फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven feet crocodile reached by wandering in the settlement

बस्ती में भटककर पहुंचा सात फीट का मगरमच्छ

Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven feet crocodile reached by wandering in the settlement
हलिया। क्षेत्र के पिपरा गांव में बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ भटककर बस्ती में पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अदवा बैराज के गहरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

हलिया वन रेंज के पिपरा गांव निवासी पप्पू सिंह के घर के पीछे बुधवार सुबह सात फीट का मगरमच्छ भटक कर पहुंच गया। मवेशियों के आवाज करने व कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बस्ती के लोगों ने मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और ट्रैक्टर-ट्राली में लाद कर अदवा बैराज के गहरे पानी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के अदवा बैराज में छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वनक्षेत्राधिकारी हलिया राम नारायण ने बताया कि उमरिया वनक्षेत्र के पिपरा गांव में सात फीट का मगरमच्छ पहुंच गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और उसे अदवा बैराज के गहरे पानी में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में वन्यजीव रक्षक नीतू सिंह, वाचर अनिल मौर्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed