फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seth Dwarka Prasad Bajaj Education Center Wins Four Medals in Kabaddi

Mirzapur News: कबड्डी में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर ने जीते चार पदक

Mon, 27 Apr 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seth Dwarka Prasad Bajaj Education Center Wins Four Medals in Kabaddi
विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में सीआईएससीई स्कूलों के वाराणसी जोन
भदोही, गाजीपुर, चंदौली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-सीआईएससीई स्कूलों के वाराणसी जोन का जोनल कबड्डी टूर्नामेंट
मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में सीआईएससीई की जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की टीम ने चार पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानाचार्या डाॅ. शिवानी कौशिक ने बताया कि अंडर-14, अंडर-19 बालक वर्ग में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेेष्ठता साबित की। बालकों के तीनों वर्ग में सेंट थाॅमस स्कूल गोपीगंज ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक सेंट मेरी स्कूल हिनौली मुगलसराय, कांस्य पदक सेंट जाॅन्स स्कूल बभनौटी भदोही, अंडर-19 में सेंट मेरी स्कूल बलिया को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर ने स्वर्ण पदक जीता। सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 में सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर स्वर्ण पदक, सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर ने रजत पदक और सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मिर्जापुर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर रही। द्वितीय स्थान प्राप्त कर सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर ने रजत पदक, तीसरे स्थान के लिए सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मिर्जापुर ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के डायरेक्टर परितोष बजाज ने स्कूल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है। बल्कि उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ टीमवर्क की भावना भी विकसित होती है। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed