मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की ओर से बृहस्पतिवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा की विशेष कक्षा आयोजित की गई। इस कक्षा में प्रशिक्षक विष्णु पांडेय ने छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीक सिखाई। इससे उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने छात्राओं को शारीरिक शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय की निदेशक डॉ. नीलू कपूर ने इस आयोजन में योगदान रहा। क्लब की अध्यक्षा सुप्रीत कौर ने नेतृत्व व सचिव अमृता गुप्ता ने संचालन किया। इस अवसर पर सरिका अग्रवाल, संजना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अंजू साध सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।